दुदही। मारवाड़ी युवा मंच के श्याम मंडल की तरफ से रविवार कस्बा के सुराजी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से श्रीश्याम फाल्गुन निशान यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली निशान यात्रा में श्रीखाटू श्याम की झांकी को पूरे कस्बा में भ्रमण कराया गया। इसके बाद यह यात्रा पडरौना के लिए प्रस्थान किया।
मारवाड़ी समाज के लोग रविवार की सुबह कस्बा के सुराजी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां खाटू श्याम बाबा की पूजा अर्चन कर श्याम प्रभु के जयघोष के साथ फाल्गुन निशान यात्रा निकाली गई। रथ पर श्रीखाटू श्याम प्रभु की मनोहर झांकी देख श्रद्धालुओं का मन हर्षित हो उठा। श्याम प्रभु के भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन कर माथा टेका। निशान यात्रा में श्रद्धालुओं के हाथों में बाबा का निशान लहरा रहा था।
मंदिर परिसर से निकली निशान यात्रा सुराजी बाजार, स्टेशन रोड, बैंक रोड, स्टेशन बाजार, चांदनी चौक, गोला बाजार, गाधी चौक, केन यूनियन रोड होते हुए बड़हरा चौक पहुंची, जंहा से पडरौना के लिए निशान यात्रा प्रस्थान की। निशान यात्रा के दौरान राधा कृष्ण, शंकर-पार्वती और हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रहे।
इस दौरान विनोद अग्रवाल, विंध्याचल मित्तल, सौरभ अग्रवाल, आंनद अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, नीतू जायसवाल, शिल्पी अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, संजना गुप्ता, रामेश्वर सिंह, रामकुमार जायसवाल, पारसनाथ जायसवाल, हरकेश रौनियार, दुर्गेश जायसवाल, विजय वर्मा, विश्वबन्धु जायसवाल, मनीषा डालमिया, पिंटू अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, खुशी मित्तल, उर्मिला अग्रवाल, मीना अग्रवाल, मनीषा देवी, अमृता अग्रवाल, मेमा अग्रवाल, प्रिंसी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।