फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रस्तुतियों से मोहा लोगों का मन... देशभक्ति गीतों ने भरा उत्साह

Thu, 19 Feb 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
शहर के बीएसए ग्राउड पर आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव कार्यक्रम में आयोजित रैली को हरी झंडी द
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बीएसए ग्राउंड में दो दिवसीय भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में भारतीय एवं नेपाली कलाकारों द्वारा लोकगायन, शास्त्रीय गायन, सूफी गायन और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं।
विज्ञापन

इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति से लोगों में देशभक्ति का उत्साह भर दिया
महोत्सव के पहले दिन पर कार्यक्रम का शुभारंभ शोभायात्रा से हुआ, जिसमें फारुवाही लोक नृत्य और बधावा लोक नृत्य के कलाकारों के साथ स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शोभायात्रा ने दोनों देशों की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक लोककलाओं की झलक प्रस्तुत की गई। लोकगीत गायक विशाल श्रीवास्तव द्वारा हम जिएंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए..., जैसे देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति से लोगों में देशभक्ति का उत्साह भर दिया। सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने भारत-नेपाल की पारंपरिक मित्रता पर प्रकाश डाला। कहा कि यह महोत्सव भारत और नेपाल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का जन्म स्थान नेपाल में है जबकि भारत उनकी 29 वर्षों की प्रेरणा स्थली रहा है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती मिली है।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही ने कहा कि भारत-नेपाल का संबंध रोटी-बेटी का पवित्र रिश्ता है, जिसे और प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आए पर्यटक भी शामिल रहे।

शहर के बीएसए ग्राउड पर आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव कार्यक्रम में आयोजित रैली को हरी झंडी द

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें