फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलिंग की पूजा करने से पूरी होती है मनोकामना : साध्वी सरस्वती

Thu, 19 Feb 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बढ़नी चाफा में कथा सुनाती साध्वी सरस्वती। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नीचाफा क्षेत्र के बरघाट मंदिर परिसर में आयोजित सनातन उद्घोष कथा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा पार्थिव शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन

कथा में विद्वान आचार्यों के निर्देशन में भक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक कर पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया। इसके पश्चात बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अक्षत अर्पित कर भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। कथा वाचिका साध्वी सरस्वती ने प्रवचन में कहा कि पार्थिव शिवलिंग की पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान शिव के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना बढ़ाने का आह्वान किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राम प्रमोद यादव और चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने बताया कि पांच लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा और रूद्राभिषेक करने लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कथा के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजन, आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह, रामनेवास यादव, राजकुमार गुप्ता, कन्हैया लाल शर्मा, रिंकू गुप्ता, रामराज वर्मा आदि गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें