फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहीं पकड़ा जा सका हिंसक जानवर

Sat, 04 Jan 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा के बड़ी गंडक नदी के रेता क्षेत्र में हिंसक जानवर 24 घंटे बाद भी नहीं नजर आया। इससे गांव वालों में राहत जरूर है, लेकिन रेता क्षेत्र में जाने से गांव वाले कतरा रहे हैं। गांव के बाहर युवक समूह बनाकर हाथ में डंडे लेकर निकल रहे हैं। सूचना के बाद भी कोई वनकर्मी वहां नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

कटाई भरपुरवा गांव के बड़ी गंडक नदी क्षेत्र के रेता में चार दिनों से हिंसक जानवर चहलकदमी कर रहा है। अब तक दो बकरियों को शिकार बनाने के साथ एक बछड़े को घायल कर दिया है। ग्रामीण उसे तेंदुआ बता रहे हैं। हालांकि, अभी तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार को दोपहर में अचानक रेता क्षेत्र के हिंसक जानवर ने एक बकरी को अपना शिकार बना लिया, इसके बाद आस-पास के गांव वाले दहशत में आ गए। सूचना गांव वालों ने वन विभाग खड्डा रेंज को दी, लेकिन शुक्रवार की देर शाम तक कोई विभागीय कर्मचारी नहीं पहुंचा था। शुक्रवार को भय के कारण किसान रेता क्षेत्र में नहीं गए।्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें