फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाजिलनगर उपचुनाव : फेस रिकग्निशन एप का होगा इस्तेमाल

Sun, 19 Apr 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर पंचायत फाजिलनगर अध्यक्ष पद के उपचुनाव में इस बार मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) मोबाइल एप का प्रयोग किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित बैठक में बताया गया कि कुशीनगर को एफआरएस प्रणाली के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। सहायक निर्वाचन निदेशक की मौजूदगी में एप के तकनीकी और संचालन से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

डीएम ने कहा कि मतदान के दौरान मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनके चेहरे को स्कैन कर आयोग के पोर्टल पर सुरक्षित अपलोड किया जाएगा। इससे फर्जी या एक से अधिक बार मतदान पर रोक लगेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाताओं का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और इसका दुरुपयोग नहीं होगा। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और प्रत्याशियों ने भाग लेकर एफआरएस प्रणाली को लेकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि नई तकनीक के उपयोग से उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें