तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के सरया खुर्द निवासी एक व्यक्ति के घर का एक 12 वर्षीय किशोर सोमवार को अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों ने किशोर की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मामले में पुलिस ने सोमवार की देर रात प्राथमिकि दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस पूरी रात किशोर की तलास में जुटी रही, जबकि मंगलवार की सुबह गायब किशोर स्वयं घर पहुंच गया। तमकुहीराज थानाक्षेत्र के सरया खुर्द निवासी दीनानाथ भारती की बेटी मीरा का विवाह कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव पचरुखिया में हुई है। उनकी पुत्री मीरा कई वर्षों से अपने 12 वर्षीय पुत्र संदीप के साथ मायके में रहती है। सोमवार की सुबह करीब दस बजे संदीप अचानक घर से गायब हो गया। देर शाम तक किशोर जब घर वापस घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। देर रात तक किशोर के बारे में जानकारी नहीं मिली, तो परिजन तमकुहीराज पुलिस को सूचना दी।
इसको गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने केस दर्ज कर एसआई दिनेश साहनी पुलिस टीम के साथ पूरी रात परिजनों के साथ संभावित स्थानों पर तलास में जुटी रही। मंगलवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे घर से दो किलोमीटर दूर मुख्य पश्चिमी नहर स्थित कोटवा पुल के पास एक टेंपो चालक ने किशोर को अकेले घूमते देखकर उसे टेंपो में बैठा उसे घर पहुंचाया।