फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहर से लेकर बिहार बाॅर्डर के बैरियरों तक पूरी रात दौड़ती रही पुलिस

विज्ञापन
निरीक्षण करने निकले एसपी।
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। शहर से लेकर बार्डर तक मंगलवार की पूरी रात पुलिस सड़कों पर दौड़ती रही। एसपी ने रविंद्र नगर, पडरौना शहर, जटहा बाजार थाना क्षेत्र के बिहार सीमा पर लगे बैरियरों की जांच की। पडरौना कोतवाली के खिरकिया चौकी से गुजरने वाले वाहनों की जांच एसपी अपनी मौजूदगी में कराए, इसके अलावा शहर में पूरी रात एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और पडरौना सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ गली मोहल्लों में भ्रमण कर व्यापारियों व आम लोगों से सुरक्षा के बारे में जानकारी लिया।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने मंगलवार की देर रात सुरक्षा व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। पहले पडरौना कोतवाली क्षेत्र स्थित खिरकिया पुलिस चौकी का निरीक्षण कर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वे जटहा बाजार थाना पहुंचे, जहां कार्यालय के अभिलेख, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। एसपी देर रात पड़री पिपरपाती बाजार में तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति चेक की और उन्हें सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने बिहार बार्डर पर लगे बैरियर की जांच करते हुए आवागमन की स्थिति और वाहनों की चेकिंग व्यवस्था की समीक्षा।
उन्होंने एसओ आलोक यादव को निर्देशित दिया कि बार्डर पर विशेष चौकसी बरती जाए और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच की जाए, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके। एसपी ने चौकियों व थानों में रजिस्टर, ड्यूटी चार्ट और कार्यालय व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, रात्रिकालीन गश्त को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें