कुशीनगर। जिले में बुधवार को अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज चर रहा है।
नगर के राम जानकी मंदिर के समीप बुधवार की शाम को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे पिता-पुत्र और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। रामपुर जिले के बटवाई थाना के पीपला मंसूरपुर निवासी 35 वर्षीय जलालुद्दीन किराए के मकान में राम जानकी नगर में रहते हैं। व्हील चेयर रिपेयरिंग का काम करते हैं। वह अपने पांच वर्षीय बेटे नूर हुसैन के साथ बाजार से घर जा रहे थे। तभी सामने से राम जानकी नगर वार्ड निवासी 20 वर्षीय नदीम अंसारी से सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों घायल हो गए। आस पास के लोगों ने तीनों को सीएचसी कसया पहुंचाया। चौकी प्रभारी ब्रह्म कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आए युवक घायल : उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर सेंदुरिया बुजुर्ग गांव के पास बुधवार की शाम करीब छह बजे सड़क पार करते समय एक व्यक्ति बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें एक निजी अस्पताल भेजवाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। पटहेरवा थाना के गांव सेंदुरिया बुजुर्ग निवासी 45 वर्षीय लाल मोहम्मद अंडे की दुकान ठेला लेकर घर जा रहे थे। अभी वे तुर्कपट्टी-पटहेरिया मार्ग पर सेंदुरिया गांव के पास सड़क पार कर रहे थे उसी दौरान तुर्कपट्टी की ओर से आ रहे एक बाइक ने उन्हें ठोकर मार दिया। इससे लाल मोहम्मद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें पास के एक निजी अस्पताल भेजवाए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।