फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्रामीणों से संवाद में जुटा पुलिस महकमा, मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र

Sun, 04 Jan 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तस्करी और अन्य अपराधों में राष्ट्रीय राजमार्ग, सीमावर्ती चेकपोस्ट, निर्धारित बैरियर और ग्रामीण सड़कों पर सख्ती बरतने के बाद अब गांव की सुरक्षा मजबूत करने और वहीं से प्रहरी के माध्यम से अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पहल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से पहले गांवों में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई भी ढिलाई न हो, इसके लिए कुशीनगर पुलिस अब पारंपरिक गश्त से आगे निकल चुकी है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर जिले में पुलिस विलेज पेट्रोलिंग के तहत अभियान के तहत पुलिस अधिकारी आधी रात गांव-गांव जाकर सीधे ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। इसका मकसद सिर्फ अपराध रोकना नहीं, बल्कि गांव को खुद सुरक्षा तंत्र का हिस्सा बनाना है।अब गांवों में अपराध की योजना बनने से पहले ही पुलिस को उसकी आहट मिल जाया करेगी।
एसपी खुद शुक्रवार की रात कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव पहुंचे, जहां सुरक्षा समिति पुलिस की ताकत बनकर उभरी इसके लिए विस्तृत संवाद किया। एसपी केशव कुमार के साथ एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह भी थे। बैठक में इस बात पर फोकस किया गया कि संदिग्ध लोगों की पहचान आसानी से हो जाए, महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए तत्परता आए, नशा और आपराधिक गिरोह, साइबर ठगी जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। एसपी ने साफ कहा कि पुलिस तब तक मजबूत नहीं हो सकती, जब तक जिले का गांव गांव उसके साथ खड़ा न हो। अब पुलिस अधीक्षक की पहल पर हर रात दो गांवों में पुलिस अफसर प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें