फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सात लाख रुपये पीड़ितों को लौटाए

Sun, 04 Jan 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। साइबर अपराध की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से साइबर क्राइम सेल, कुशीनगर द्वारा दिसंबर माह में सराहनीय कार्य किया गया। साइबर सेल की सक्रियता से जहां अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगा, वहीं पीड़ितों को समय रहते न्याय भी मिला।
विज्ञापन

साइबर सेल की ओर से दिसंबर माह में साइबर अपराध में संलिप्त पाए गए कुल 347 मोबाइल नंबरों को चिन्हित कर सफलतापूर्वक ब्लॉक कराया गया। जिससे ठगी और धोखाधड़ी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिली। इसके साथ ही अपराधों में इस्तेमाल हो रहे 513 मोबाइल के आईएमईआई नंबर भी ब्लॉक कराए गए।
जिससे ऐसे मोबाइल पूरी तरह निष्क्रिय हो गए। पीड़ितों को राहत पहुंचाने के क्रम में साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामलों में कुल सात लाख रुपये की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई। यह कार्रवाई समयबद्ध समन्वय और तकनीकी दक्षता का परिणाम रही। दिसंबर में विभिन्न क्षेत्रों में 25 साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें