तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। सरगटिया करनपट्टी में निवासी अस्मिना खातून पत्नी इम्तियाज अहमद के घर में पिपरा अगरवा नौका टोला का गौसे आजम किराये पर रहता था। 21 नवंबर को चोरी की घटना को अंजाम देकर दिल्ली फरार हो गया था।
पुलिस ने रविवार को आरोपी को चोरी गए सामानों के साथ बिहार के सिवान से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सरगटिया करनपट्टी निवासी अस्मिना खातून पत्नी इम्तियाज अहमद के घर में किराए पर रह रहे गौसे आजम ने चाबी चुरा कर लाकर से लाखों की कीमत के आभूषण व नकदी की चोरी करके दिल्ली चला गया था। उसके खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी थी।
किसी से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गौसे आजम विदेश जाने के लिए सिवान बिहार में है, जहां से पासपोर्ट बनवाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने मिली जानकारी के बाद सक्रिय हुई और उसे ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से तीन सोने कीअंगूठी, चेन, दो मोबाइल व नकदी बरामद हुए।