बोरिंग तक सिमटकर रह गई हर घर जल पहुंचाने की योजना
103 परियोजनाओं में सिर्फ 78 जगह ही हो पाई बोरिंग
कुशीनगर। ओवरहेड टैंक से पाइप के जरिए हर घर तक पानी पहुंचाने की योजना जनपद में अभी बोरिंग तक ही सिमट गई है। 103 गांवों में ओवरहेड टैंक बनाए जाने थे, लेकिन इनमें से 78 में ही बोरिंग हो पायी है। शेष स्थानों पर अभी काम शुरू नहीं हो पाया है। ये परियाजनाएं 280 करोड़ रुपये की हैं। इसके अलावा जनपद के 571 गांवों में फेज-3 के अंतर्गत ओवरहेड टैंक बनाने की स्वीकृति मिल गई है।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद के चिह्नित गांवों में ओवरहेड टैंक बनाकर हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। एनसीसी (नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी) लिमिटेड की तरफ से ओवरहेड टैंक बनाए जाने हैं और पाइपलाइन बिछाकर हर घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जानी है। इस कार्य को कराने के लिए जल निगम को नोडल नामित किया गया है।पहले चरण में 103 गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने के लिए जमीन का सर्वेक्षण हुआ। उसके बाद बोरिंग का काम शुरू किया गया, लेकिन अभी तक 78 गांवों में ही ओवरहेड टैंक बनवाने के लिए बोरिंग हो पायी है।
..
वर्ष 2019 में लांच हुई थी योजना
वर्ष 2019 में नरेंद्र मोदी सरकार ने ग्रामीण परिवारों को नल से जल की आपूर्ति के लिए अपनी महत्वपूर्ण योजना, जल जीवन मिशन-ग्रामीण को लांच किया था। इस योजना में ऐसे गांवों का चयन किया जाना है, जहां लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। पूर्व में इंसेफेलाइटिस के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील रहे इस जिले में भी यह योजना लांच की गई है।
..
कोट
जनपद के 103 गांवों में जमीन मिलने के बाद ओवरहेड टैंक के लिए काम शुरू हुआ। 78 गांवों में बोरिंग का काम पूरा हो चुका है। ये परियोजनाएं 280 करोड़ रुपये के लागत की हैं। इसके अलावा फेज-3 के अंतर्गत जनपद के 571 अन्य परियोजनाओं का एलाटमेंट हो गया है। भूमि आवंटन के बाद डीपीआर बनाकर शासन को भेज दिया जाएगा। 2024 तक यह सभी परियोजनाएं पूर्ण करनी हैं।
अनुराग गौतम, एक्सईएन जलनिगम (ग्रामीण)
...
दुदही क्षेत्र के गगलवा मेंओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हुआ है। बोरिंग हो गई है।
विश्वनाथ कुशवाहा
..
खड्डा क्षेत्र के भैसहां में जगह चिह्नित है, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है।
अजय शर्मा
..
दरगौली में जमीन चिह्नित कर ली गई है। बोरिंग का काम रविवार को शुरू हुआ।
इंद्रजीत कुशवाहा
..
हाटा क्षेत्र के रामपुर पौटवा में ओवरहेड टैंक के पाए के लिए बोर हो गया है। टैंक निर्माण शुरू करा दिया गया है।
मोहन सिंह