फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुबह एक बार आता है फोन, पूरे दिन सताती है चिंता

Sat, 23 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-यांगून में फंसे युवकों की वतन वापसी को लेकर परिजनों की बढ़ती जा रही चिंता
विज्ञापन

पडरौना। म्यांमार के यांगून में फंसे युवाओं की घर वापसी को लेकर परिजनों की चिंता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दोनों युवकों का सुबह पांच से आठ बजे के बीच एक बार फोन आता है। पांच से दस मिनट की बातचीत में दस से अधिक बार युवक परिजनों से किसी तरह घर वापसी कराने की बात कह रहे हैं। उनकी तकलीफ और बेबसी सुनकर परिजनों का कलेजा फट जा रहा है। दिन-रात बेटों की चिंता के बीच दोनों परिवारों के सदस्य युवकों की घर वापसी की राह देख रहे हैं।
शहर के महाराणा प्रताप नगर के मोहम्मद हसन और मोहम्मद उस्मान तथा बिहार का सीतामढ़ी निवासी अनुरंजन कुमार को अधिक रुपये का लालच देकर म्यांमार के पहाड़ पर बुलाकर साइबर फ्राड कराया जा रहा है। मोहम्मद हसन राजा की मां जुबैदा ने बताया कि आज सुबह फोन आया तो बेटा रो रहा था, उसके रोने की कान में आवाज सुनकर कलेजा फट गया। कुछ भी अच्छा नहीं लगा रहा है, इसको लेकर परिवार के सभी सदस्य परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके में गई उसकी पत्नी अलग फोन कर के रो रही है। बेटे की घर वापसी के लिए प्रयास तो चल रहा है, लेकिन वक्त अधिक लगने के कारण चिंता बढ़ती जा रही है। मोहम्मद उस्मान रेहाना खातून बेटे की चर्चा करते ही रोने लगी, बोली कि अब कुछ नहीं सूझ रहा है, बेटे की वापसी में देरी ने रात की नीद और दिन का चैन छीन लिया है। सुबह सिर्फ फोन का इंतजार रहता है, बात होने के बाद थोड़ा सकून मिलता है, फिर बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ जाती है। भाई मोहम्मद आमीर अंसारी ने बताया कि विदेश मंत्रालय को मेल भेजने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होने का जवाब आया था, इसके बाद से अभी कोई सार्थक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें