बरवापट्टी। दुदही ब्लॉक के गांव रामपुर बरहन के ग्रामीणों का पंचायत भवन पर चल रहा धरना पांचवे दिन सोमवार को भी जारी रहा। धरना दे रहे लोगों का मनाने के लिए दोपहर बाद नायब तहसीलदार पहुंचे,लेकिन लोगों ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्हें बेनतीजा ही वापस लौटना पड़ा। लोगों ने कहा कि मामले की जांच शुरू होने तक धरना जारी रहेगा।
बता दें कि रामपुर बरहन के ग्रामीण गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली और गबन का आरोप लगाते हुए बीते 18 फरवरी 2026 से पंचायत भवन पर धरना दे रहे हैं। धरना दे रहे लोगों को समझाने के लिए नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा सोमवार को पंचायत भवन पर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की और मामले को डीएम से अवगत कराए जाने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार की बात नहीं सुनी, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 25 फरवरी तक विकास कार्यों की जांच नहीं शुरू हुई तो बेमियादी अनशन शुरू करेंगे। इन लोगों की मांग है कि गांव में इंडिया मार्का हैंडपंप, स्ट्रीट लाइट, आरसीसी सड़क, इंदिरा आवास, मनरेगा और शौचालय निर्माण, पोखरा सुंदरीकरण, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग और पुलिया निर्माण में धांधली की जांच की जाए। गांव के श्रीनिवास कुशवाहा,नंदकिशोर कुशवाहा,राधा चौधरी, संजय कुशवाहा, आनंद कुमार, चोकट प्रसाद सुकट साहनी, राजू कुशवाहा, विंदा कुशवाहा, राजमंगल भारती, अर्जुन कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, कल्पनाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
जनभवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
जनभवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।