फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रावण वध का मंचन देख श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के सखौली गांव में चल रहे नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ में मंगलवार को कलाकारों ने रावण वध का मंचन किया। भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर सत्य की विजय और धर्म का संदेश जीवंत किया। इस दौरान दर्शकों के श्रीराम के जयकारे से पूरा पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

रामलीला मंचन में रावण वध से पहले भगवान श्रीराम ने दूत के रूप में अंगद को लंकापति रावण को धर्म के मार्ग पर लाने के लिए भेजा,लेकिन घमंडी रावण ने अंगद की प्रस्तावों को ठुकरा दिया। इस पर भगवान श्रीराम ने वानर राज सुग्रीव और हनुमान के संग लंका पर युद्ध के लिए कूच कर दिए। जहां श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का मंचन देख दर्शक आनंदित रहे। रावण वध के साथ अधर्म पर धर्म की विजय का जयघोष हुआ। राम अयोध्या पहुंचे और उनका धूमधाम से राजतिलक हुआ। यह देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। रामलीला के दौरान संतोष तिवारी, विनय कुमार सिंह, सौरभ तिवारी, बबलू पांडेय, रवि तिवारी, अवधेश, कमलेश्वर त्रिपाठी, नागेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें