फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओवरब्रिज बनकर तैयार, आज से भरिए फार्राटा

विज्ञापन
बनकर तैयार ओवरब्रिज।
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे से गुजरने वाले राहगीरों को अब जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। 78 करोड़ की लागत से रेलवे ढाले पर बना ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया। शुक्रवार से इस पर लोग फर्राटा भर सकेंगे। इससे महराजगंज और गोरखपुर जाने वाले राहगिरों को काफी सुविधा होगी। तीनों जिलों को जोड़ने में इस ओवरब्रिज की अहम भूमिका होगा। इसके पहले आने वाले राहगीरों को रेलवे ढाले पर घंटों जाम में फंसना पड़ता था।
विज्ञापन

पडरौना-कप्तानगंज एनएच-730 मार्ग कस्ब के रेलवे लाइन पार कर महराजगंज जनपद के परतावल को जोड़ती है। वैसे तो तहसील और ब्लॉक मुख्यालय होने के नाते कस्बा में हमेशा लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन एनएच-730 निर्माण के बाद वाहनों का आवागमन बढ़ गया था। इससे कस्बा में हमेशा जाम की समस्या बनी रहती थी। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन होने के चलते गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर 20 जोड़ी से अधिक लंबी दूरी और सवारी गाड़ियों का आवागमन रहता है। जब रेलवे ढाला बंद होता है तो कस्बा में जाम की समस्या बढ़ा जा रही थी। इसमें फंसे लोगों को जाम से निकालने में घंटो का समय लगता था। जाम लगने की वजह से सड़क के आसपास के दुकानदारों का व्यापार ठप सा हो गया था। लोगों इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद विजय कुमार दूबे की पहल पर करीब दो वर्ष पहले कप्तानगंज-कस्बा के रेलवे क्रासिंग पर करीब 78 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज और अंडर पास निर्माण की स्वीकृति मिली। टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर रेलवे ढाले पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया। अब इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शुक्रवार को लोकार्पण के बाद ओवरब्रिज से लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता एनएच गोरखपुर ध्रुव कुमार अग्रवाल ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार को सांसद विजय कुमार दुबे दोपहर 12 बजे लोकार्पण करेंगे। इसके बाद लोगों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। उसके बाद अंडरपास और सर्विस लेन बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा, तो एक वर्ष के भीतर सभी कार्य पूरे कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें