फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: होली में लंबी दूरी की बसों की बढ़ेगी संख्या

Fri, 20 Feb 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। होली पर प्रदेश के बड़े शहर के अलावा दिल्ली से घर आने वाले लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए पडरौना परिवहन डिपाे बसों की संख्या बढ़ाएगा। डिपो की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। होली पर लोगों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम 28 फरवरी से नौ मार्च तक अतिरिक्त बसें चलाएगा। बस अड्डों पर 24 घंटे शिफ्ट वार अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन

बस चलाने वालों को निगम प्रोत्साहन राशि भी देगा। इसको लेकर निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से आदेश जारी जारी किया गया है। प्रबंध निदेशक की ओर से जारी आदेश के बाद पडरौना डिपो की तरफ से शहर से चारबाग, कैसरबाग, आलमबाग, हमीरपुर, कानपुर और दिल्ली के लिए बसों को संचालित बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अधिकारियों की कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई जाएगी।
पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि डिपो की तरफ से निगम की 39 बसों का संचालन होता है। सामान्य दिनों में डिपो की तरफ से 10 बसें लखनऊ पांच बसें कानपुर और दिल्ली के लिए छह बसों का संचालन होता है। शेष बसों का संचालन लोकल रूटों पर होता है। होली पर आने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लंबी दूरी की बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसी तैयारी डिपो की तरफ से शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द डिपो की तरफ से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए चिन्हित बसों को तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें