फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

Thu, 18 Dec 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सिअरहा गांव के पास बुधवार को बाइक सवार युवक एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग घायल युवक को एनएचएआई के एंबुलेंस से तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले के थाना कुचायकोट के जलालपुर कस्बा निवासी 25 वर्षीय विवेक शर्मा किसी कार्य से तमकुहीराज जा रहे थे। अभी वे सिअरहा गांव के पास पहुंचे ही थे कि वे किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें एनएचएआई के एंबुलेंस से तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें