भंडसरवा गांव में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल कन्याएं।संवाद
बनकटा बाजार। भंडसरवा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के तहत सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने भगवा ध्वज दिखाकर की।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण यात्रा में शामिल हुए। भगवा ध्वज और धार्मिक जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में युवाओं समेत स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कलश यात्रा गांव के चौरा ख़ास से होते हुए बनकटा बाजार, बाघौचघाट, त्रिमुहानी घाट पर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ जल भरा गया उसके बाद विभिन्न मार्गों से होकर शिव मंदिर पहुंच कर कलश की स्थापना की गई। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान नीरज शर्मा, दीपांशु तिवारी, महेश, विकास, विशाल, अमन आदि उपस्थित रहे।