फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विधायक ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-जटाशंकर पोखरा, चीनी मिल परिसर सहित कई घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंंसी
खड्डा। छठ महापर्व को लेकर चल रही तैयारियों के बीच शुक्रवार को विधायक विवेकानंद पांडेय ने खड्डा नगर और आसपास के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने जटाशंकर पोखरा और चीनी मिल परिसर स्थित मानसरोवर पोखरा समेत कई घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पूजा से पहले सभी घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और श्रद्धालुओं के आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों पर स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने सभी तैयारियां समय से पूरी करने और व्यवस्थाओं में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। इस दौरान उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें