फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तालाब में कीटनाशक डालने से मछलियां मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। थाना क्षेत्र के नरचोचवा गांव के विजयपुर टोला निवासी रामहरेस ने बगल के गांव के तीन लोगों पर तालाब में कीटनाशक डालकर मछलियां मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, उसने आरोपितों से किसी तरह की पुरानी रंजिश होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

रामहरेस के मुताबिक, उन्होंने अपनी जमीन पर मछली पालन के लिए तालाब खुदवाया है। इसमें छोटी-बड़ी काफी मछलियां थीं। आरोप है कि आठ नवंबर की शाम करीब चार बजे ग्राम सभा के धर्मपुर टोला निवासी तीन लोग तालाब के किनारे खड़े थे। पूछने पर उन्होंने मछलियां देखने आने की बात कही।

रामहरेस का कहना है कि अगले दिन नौ नवंबर की सुबह जब वह तालाब पर पहुंचे तो तीनों लोग फिर वहां मौजूद थे। इस दौरान पानी में कई मछलियां मरी हुई तैर रही थीं। उन्होंने आशंका जताई कि आठ नवंबर की शाम तालाब में कीटनाशक डाला गया होगा और अगले दिन तीनों लोग मछलियों की स्थिति देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया थाने के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार साहनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें