फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस का मोनोग्राम लगी बोलेरो से उतरे बदमाश, युवक से रुपये लूटे

Thu, 19 Mar 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कसया थाना क्षेत्र में पुलिस का मोनोग्राम लगी बोलेरो से उतरे बदमाशों द्वारा युवक से मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। वारदात छह मार्च की है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सहिसा गौसी पट्टी निवासी विवेक कुमार पुत्र बाबूनंदन ने तहरीर में बताया कि छह मार्च की रात करीब 11:30 बजे वह गोरखपुर से परिवार को ट्रेन में बैठाकर स्कॉर्पियो से घर लौट रहा था। कसया हाईवे पर स्थित बीएफसी ट्रांसपोर्ट के पास पहुंचते ही सफेद रंग की बोलेरो ने उसे रोक लिया। बोलेरो के पीछे पुलिस का मोनोग्राम लगा हुआ था। आरोप है कि बोलेरो से उतरे चार से पांच बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी जैसा दर्शाते हुए उसे नीचे उतरने को कहा। जैसे ही वह नीचे उतरा, सभी ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि बदमाशों ने उसकी जेब में रखे करीब एक हजार रुपये जबरन छीन लिए। घटना को उसके ड्राइवर और एक अन्य साथी ने भी देखा है। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें