फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मनबढ़ों ने बाप-बेटे को पीटा, दी तहरीर

Tue, 13 May 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। कसया थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुर बुजुर्ग गांव में गांव के ही कुछ लोगों ने बाप व बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता ने थानाध्यक्ष कसया को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिवपुर बुजुर्ग गांव निवासी विजय जायसवाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोग दरवाजे पर आकर गाली देने लगे।
जब उसका लड़का किशन जायसवाल ने गाली का विरोध किया तो उक्त सभी लोग घर में घुसकर मारने-पीटने लगे। जब वह अपने लड़के को बचाने गया तो उक्त लोग उसको भी मारे-पीटे तथा घर में रखा खाने पीने के बर्तन व गैस चूल्हा तोड़ फोड़ कर नुकसान कर दिए। उक्त घटना में लोगों ने बीच बचाव किया। तब जाकर उसकी जान बची। आरोप है कि पीड़ित अपने लड़के के चोट का दवा व इलाज कराने जा रहा था तो उक्त लोग गोलबंद होकर शिवपुर चौराहे पर पिता व बेटे को घेर लिए। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें