फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अगले पांच दिन तक में 12 से 13 डिग्री रहेगा न्यूनतम तापमान

Sat, 02 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मौसम विज्ञान विभाग ने कुशीनगर जिले के अगले पांच दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। अधिकतम तापमान 26 से 29 और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन

सरगटिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि पूर्वानुमान अवधि के दौरान सुबह 79 से 85 और शाम में सापेक्ष आर्द्रता 47 से 60 फीसदी के बीच रहने की संभावना है। इस अवधि में छह से नौ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि के दौरान मुख्य रूप से शुष्क मौसम और सुबह के समय ओस के साथ छिटपुट बादल छाए रहने की उम्मीद है। ऐसे में ठंड बढ़ेगी, जिससे बचाव के लिए लोगों को पर्याप्त इंतजाम रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि सब्जियों में निकाई-गुड़ाई और जरूरत के मुताबिक सिंचाई करें। विषाणु से ग्रसित टमाटर एवं मिर्च के पौधों को जड़ से उखाड़कर जला दें। रोग की तीव्रता अधिक होने पर इमिडाक्लोप्रिड एक मिली लीटर प्रति तीन लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। पशुपालक पशुओं को ठंड से बचाव के लिए उनके निवास पर पुआल बिछाएं और उन्हें सूती बोरा ओढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें