कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोटवा के 13 वर्षीय रितेश सिंह जो तीन दिन पूर्व घर से स्कूल के लिए निकला लेकिन न तो स्कूल पहुंचा और न ही घर लौटा जिसको लेकर परिजन स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किए। कोटवा गांव के त्रिभुवन सिंह का 13 वर्षीय बेटा रितेश सिंह जो कप्तानगंज कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। 15 सितंबर को सुबह सात बजे स्कूल के लिए साइकिल से निकला लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा।