फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रंग-बिरंगी झालरों से पटा बाजार, वाटरप्रूफ लाइट बनी लोगों की पहली पसंद, बिक्री तेज

Sun, 19 Oct 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना में एक दुकान से झालर की खरीदारी करते लोग। संवाद 
विज्ञापन
पडरौना। दिवाली के लिए बाजार रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और लड़ियों से सज गए हैं। दुकानों पर स्वदेशी के साथ चीन की लाइट भी उपलब्ध है, लेकिन भारतीय कंपनियों के उत्पाद टिकाऊ होने के कारण उसको लोग अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर घरों, दुकानों, ऑफिस की शोभा बढ़ाने को बाजार में रंग बिरंगे एलईडी और लेजर लाइट की खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार दुकानों पर दीये वाली लाइट, रंग-बिरंगी लाइट, लालटेन वाली लाइट, लतर लाइट, एलईडी बल्ब से लेकर बिजली के लैंप, पेपर लैंप, बहुरंगी बल्ब और एलईडी के बने उपकरण उपलब्घ हैं।
इस बीच पानी डालकर जलने वाले दिए ग्राहकों को लुभा रहे है। दीपक करीब 90 से सौ रुपये के 12 मिल रहे हैं। इसके साथ फूलों वाला दीया और झालरें उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रानिक सामानों के विक्रेता सचिन चौरसिया ने बताया कि दिवाली के मौके पर बाजार में रंग-बिरंगी लाइटों की मांग पिछले साल की तुलना में बढ़ने की उम्मीद है। इस बार लड़ी लाइट, लेजर लाइट, फ्लावर लाइटों की कीमतों में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। चीन की झालरों की रेट भी कुछ बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें