फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कॅरिअर गाइडेंस मेले में बच्चों को दिया सफलता का मंत्र

Thu, 25 Sep 2025 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कॉलेज में विद्यार्थियों के साथ मौजूद एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल व अन्य। स्राेत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
साखोपार। कसया ब्लाॅक के कुड़वा दिलीप नगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को कॅरिअर मार्गदर्शन मेला का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से विद्यार्थियों को भविष्य की राह सुलझाने व जिज्ञासाओं का समाधान करने का मंत्र मिला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने कहा की संसाधनों की कमी और जीवन की कठिनाइयां सफल होने से नहीं रोक सकती हैं। शीर्ष पर पहुंचने के लिए पूरे मन से निरंतर प्रयास करना पड़ता है। डॉ. भूपेंद्र कुमार मिश्रा ने कॉलेज की पढ़ाई समाप्त होने के बाद महाविद्यालय व विश्वविद्यालय की पढ़ाई के बारे में विधिवत प्रकाश डाला।
काॅउंसलिंग कार्यक्रम को विकास मणि त्रिपाठी, बीईओ अशोक यादव, हाटा जीआईसी की प्रधानाचार्य सरोज दूबे, हाटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव आदि आदि ने संबोधित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र कुमार राव, बृजेश चौरसिया आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें