दुदही। क्षेत्र बांसगांव के टोला बैरिया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में बुधवार को अखंड रामचरित मानस पाठ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
जयश्रीराम के जयघोष के साथ मंदिर परिसर से निकाली कलश याद्धा जमुआन, घुरपटी, तिलगवा पट्टी, जटवालिया, सरगटिया होते हुए बांसी नदी की खैरवा घाट पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर पहुंची, जहां मानस मंडप में विधिविधान से पूजन कर अखंड रामचरित मानस पाठ शुरू हुआ। आयोजकों ने बताया कि बृहस्पतिवार को हवन पूजन के साथ मानस पाठ को विश्राम दिया जाएगा। इसके बाद भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इस दौरान सुरेश गोंड, विनोद महात्मा, कमल दास, रामप्रवेश, कमलेश, अजीम आलम अली, ब्यास गोंड, रामआशीष शाह, सागर व्यास, बैरिस्टर यादव, अमजद अली, प्रभु भारती, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।