फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना अनुमति के दुबई चली गई थी प्रबंधक की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दुबई में छुट्टी मनाने के दौरान एक शिक्षिका का फर्जी दस्तावेज से वेतन जारी किए जाने से चर्चा में आए मरदसा मुहम्मदिया फैजे रसूल पिपरा कनक में नियुक्तियों में फर्जीवाड़े के साथ बिना अनुमति के ही प्रबंधक की बेटी का दुबई चले जाने का भी नया तथ्य सामने आया है। यही, नहीं प्रबंध कमेटी में परिवार के लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मदरसा का वर्तमान अध्यक्ष मुहम्मद अहसन प्रबंधक का समधी, अजमल हुसैन दामाद, अजमल का छोटा भाई सदस्य, तालिमुन नेशा प्रबंधक की बेटी शिक्षिका, जमील अहमद प्रबंधक का समधी, हियातुल्लाह प्रबंधक का साला, रिजवान अहमद साला व रहमतुन नेशा प्रबंधक की पत्नी जो शिक्षिका व मजीबुर्रहमान प्रबंधक का बेटा जो सचिव पद पर है। इस तरह प्रबंध समिति में शामिल पदाधिकारियों व सदस्यों से यह बात साफ हो रही है कि प्रबंधन ने सिर्फ परिवार व रिश्तेदारों से ही मिलाकर तैयार किया गया है।
इस तथ्य की पुष्टि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जांच करने के बाद की है। इसमें मदरसे की प्रबंध समिति के विरुद्ध कार्रवाई सहित एकल संचालन के लिए मदरसा बोर्ड लखनऊ के रजिस्ट्रार को पत्र भेज दिया है। अब सिर्फ विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेश जारी किए जाने का इंतजार है। आदेश जारी होते ही मदरसा संचालन की जिम्मेदारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को मिल जाएगा।
विज्ञापन




जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड़ ने बताया कि उनकी तरफ से बीते 13 अप्रैल को मरदसा मुहम्मदिया फैजे रसूल पिपरा कनक की जांच की गई, इसमें मदरसा के प्रबंधक की छोटी बेटी तालीमुन निशा बिना अनुमति के ही छुट्टी पर थी। जानकारी ली गई तो पता चला कि वह दुबई चली गई, जो नियम विरुद्ध है। विदेश जाने के लिए अनुमति ली जानी चाहिए, लेकिन कोई अनुमति नहीं ली गई है। इसी बीच फरवरी और मार्च महीने का वेतन भी निकाल लिया गया। सूत्रों के अनुसार, इसमें अब मदरसा का एकल संचालन हो सकता है। इससे प्रबंध समिति का भूमिका नहीं रहेगी। मदरसा बोर्ड लखनऊ के रजिस्ट्रार सहित विभागीय अधिकारियों को आगे दिशा-निर्देश जारी करने के लिए पत्र भेज दिया गया है। एकल संचालन शुरू होते ही छुट्टी व तैनात शिक्षकों के वेतन आदि सहित सभी काम जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के देखरेख में होंगे।


बिना अनुमति के प्रबंधक की बेटी का दुबई जाना नियम विरुद्ध है। कहीं भी बाहर जाने के लिए विभागीय अनुमति की जरूरत होती है। जांच में यह तथ्य सामने आया है। वही, नियुक्तियों में फर्जीवाड़ा सहित वेतन निकाले जाने को लेकर आगे की कार्रवाई तय की जा रही है।
विज्ञापन

- भरत लाल गोंड़,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें