फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवाहिता से मिलने पहुंचे प्रेमी की पिटाई, कुर्सी से बांधकर चेहरे पर पोती कालिख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर/मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम विवाहित से मिलने उसके ससुराल पहुंचे प्रेमी की पिटाई का मामला सामने आया है। इससे पहले वह प्रेमिका के घरवालों को आता देख चौकी के नीचे छिप गया था। घरवालों को इसकी जानकारी होने पर उसे बाहर निकाला और पिटाई की। इसके बाद कुर्सी में हाथ बांधकर घर में ही दस घंटे तक रखा और उसके चेहरे पर काखिल पोती।
विज्ञापन

जब युवक के घरवाले नहीं पहुंचे तो परिजनाें ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया। उसके चेहरे पर कालिख पोतने और कुर्सी में बांधने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
नेबुआ नौरंगिया थाने के एक गांव में रविवार शाम करीब सात बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने के लिए चोरी-छिपे उसके ससुराल पहुंच गया। प्रेमी के पहुंचने की भनक महिला के घरवालों को लग गई। उन्होंने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। इस बीच युवक चौकी के नीचे छिप गया। परिजनों ने युवक को देखा तो घर में हंगामा मच गया।
विज्ञापन

दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग उसकी धुनाई करने लगे। घरवालों की मानें तो पहले से युवक का युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। महिला के पति को पहले से ही उस पर शक था। विवाहिता अपने पति के मोबाइल से प्रेमी से बात की थी, जिसका काल रिकॉर्ड हुआ था। इसलिए घरवालों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार अभी युवती की शादी पांच जून को हुई थी। वह अपने ससुराल आई है। युवक अविवाहित है और वह महिला के रिश्ते में भतीजा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें