फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में मासूम की मौत मामले में बाइक चालक पर केस

Tue, 10 Jun 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के भलुही निवासी एक पिता ने तीन वर्षीय पुत्री की मार्ग दुर्घटना से मौत के मामले में मृतक पुत्री के पिता ने बाइक चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक बाइक से ठोकर मार कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना पांच मई की शाम को हुई थी।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी धर्मेंद्र प्रसाद ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि घटना दिन उसकी तीन वर्षीय लड़की सौम्या कुमारी अपने परदादा पूर्णवासी प्रसाद के साथ भलुही चौराहे पर गई थी। तथा सामान खरीद कर पुनः अपने परदादा के साथ घर आ रही थी।
फाजिलनगर- तुर्कपट्टी मार्ग पर आ रही बाइक चालक ने उसे लापरवाही व तेजगति से बाइक चलाते हुए सौम्या कुमारी को ठोकर मार दिया।जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीररूप से घायल हो गए। उसके स्वजनों ने उसे सीएचसी फाजिलनगर ले गए जहां गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने बीआरडी कालेज गोरखपुर भेज दिये। वहां भी कुछ सुधार नही हुआ तो लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।रास्ते में ले जाते समय 29मई को उसकी मृत्यु हो गई। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक चालक भोलू आर्या पुत्र सुग्रीव आर्या निवासी गड़हिया के खिलाफ केस दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक पुत्री के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें