फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग का चालू होगा लिफ्ट, मिलेगी सहूलियत

Sun, 16 Nov 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में खराब पड़ा लिफ्ट। संवाद
विज्ञापन
कुशीनगर। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में संचालित महिला अस्पताल का लिफ्ट काफी दिनों से बंद है। इसके चलते गर्भवती महिलाओं व मरीजों को दूसरे और तीसरे मंजिल पर ओटी या आईसीयू में जाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह बिजली की वायरिंग कमजोर होना बताया जा रहा है। इसको ठीक कराने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन करीब एक लाख रुपये खर्च करेगा। एक नया ट्रांसफाॅर्मर भी लगवाया जाएगा। इसके बाद सुचारू रूप से लिफ्ट चल सकेगा।
विज्ञापन

एमसीएच विंग भवन में लगे बिजली के तार पुराना होने के कारण बार-बार स्पार्किंग कर रही है और बोर्ड में आग लग जा रही है। इसके चलते कई कमरों की आपूर्ति जहां ठप है। वहीं लिफ्ट भी बंद पड़ा है। गर्भवती महिलाओं को दूसरी मंजिल पर ओटी में जाने के लिए रैंप का उपयोग करना पड़ता है, या परिजन उठाकर सीढ़ी के रास्ते ले जाते हैं। वहीं दूसरी मंजिल पर आईसीयू भी बना है। इसमें भी गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है।
इन मरीजों को भी सीढि़यां चढ़ने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक सप्ताह पूर्व बिजली के शार्ट सर्किट से बिजली के बोर्ड में आग लग गई थी। इसके बाद प्राचार्य ने भवन में बिजली का वायरिंग बदला जाएगा। इसके अलावा एक ट्रांसफार्मर भी लगेगा, ताकि लिफ्ट सुचारू रूप से चले। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि बिजली की वायरिंग ठीक कराया जाएगा। लिफ्ट चलाने के लिए एक नया ट्रांसफार्मर लगेगा। इसके लिए आदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें