फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चालकों को सीट बेल्ट लगाने के दिए निर्देश

Sun, 16 Nov 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यातायात निरीक्षक की टीम ने शनिवार को रोडवेज वर्कशाप, बस स्टैंड छावनी, पडरौना में रोडवेज के चालकों, परिचालकों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व निर्धारित वर्दी धारण करने, कोहरे को देखते हुए साइड, टर्न लाइट का प्रयोग का निर्देश दिया। मानक अनुरुप गतिमान अवस्था में एक बस से दूसरी बस के बीच गैप बनाए रखने के लिए ट्रैफिक संबंधी नियमों के अनुपालन करने निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, निरीक्षक यातायात व यातायात उपनिरीक्षक ने रोडवेज बस चालकों एवं परिचालकों को एक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर यातायात व्यवस्था में अपने स्तर से योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
यातायात निरीक्षक कुशीनगर सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि चालकों से सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों को बनाए रखने की अपील की गई। यातायात नियमों संबंधी पंपलेट भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें