फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अगले सप्ताह बंद हो जाएगी लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस

Mon, 23 Mar 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर त्योहार स्पेशल के रूप में चल रही लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन का तीसरा फेरा रविवार को पूरा हो गया। यह ट्रेन अगले सप्ताह चौथा फेरा पूरा कर बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार फेराें के लिए साप्ताहिक फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की मंजूरी दी थी। इसका तीसरा फेरा रविवार को पूरा हो गया।
रविवार को यह ट्रेन कोलकाता से चलकर 9:52 बजे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची और लालकुआं के लिए रवाना हो गई। समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन 28 मार्च को अपना चौथा फेरा पूरा कर बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के अशोक कुमार वर्मा, अभिषेक शुक्ल, दिवाकर दत्त, राहुल सोनी, मनीष रौनियार आदि का कहना है कि इस क्षेत्र के कामगार उतराखंड, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित अन्य औद्योगिक महानगरों में आते-जाते रहते हैं। उन युवा बेरोजगारों के लिए यह ट्रेन काफी मुफीद मानी जाती है। लोगों ने रेल प्रशासन से लालकुआं-कोलकाता ट्रेन का संचालन आगे भी जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें