फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुकुत्था महोत्सव का हुआ आयोजन

Thu, 30 Apr 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
घाघी नदी पर पूजा अर्चना करते बौद्ध अनुयायी ।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Archive
विज्ञापन
रहसू बाजार। क्षेत्र के मधुरिया चौहान पट्टी स्थित घाघी नदी के तट पर बौद्ध अनुयायियों की तरफ से बुधवार को कुकुत्था महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भिक्षुओं ने बुद्ध से जुड़ी घटनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे भंते रत्नाकर ने बुद्ध प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। उन्होंने कहा कि फाजिलनगर का इलाका महात्मा बुद्ध से जुड़े इतिहास को लेकर काफी समृद्ध है। यहां तमाम ऐतिहासिक प्रमाण व साक्ष्य खुदाई के बाद प्राप्त हुए। बताया कि इस नदी के किनारे बुद्ध ने विश्राम, जल ग्रहण और स्नान किया था। इस मौके पर बौद्ध भिक्षु संघ के दीप, शील रतन, बृजेश कुशवाहा, महेश प्रजापति, जवाहर शर्मा, राजेंद्र गौतम, वशिष्ठ कुमार, पुरुषोत्तम गौतम, संजय राजभर,कमल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें