फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रैगिंग के मामले में अब सोमवार को रिपोर्ट सौंपेगी जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में सामने आए रैगिंग के आरोप के मामले में जांच टीम के द्वारा अब सोमवार तक रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपी जा सकती है। कॉलेज प्रशासन की ओर से मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। गठित टीम के सदस्यों से तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे। इस मामले में एक सप्ताह बीत चुके हैं लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते रविवार को मेडिकल कॉलेज के हरका स्थित एकेडमिक ब्लॉक में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की एक छात्रा के साथ कथित रैगिंग का मामला सामने आया था। मामले की गंभीरता से लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी थी।
टीम से तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की गई थी, लेकिन तय समय में मामले की रिपोर्ट गठित जांच टीम उपलब्ध नहीं करा पाई। रिपोर्ट शनिवार को सौंपना था लेकिन प्राचार्य के नहीं होने के चलते अब इसे सोमवार को सौंपे जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इस संबंध में प्राचार्य डॉ.केपी गोड़ ने बताया कि रैगिंग आरोप के मामले की जांच पूरी कर ली गई है। किसी जरूरी काम से बाहर आ गया हूं, इसलिए अब जांच रिपोर्ट सोमवार को ही टीम सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें