फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाटा निवासी अधिवक्ता की लखनऊ में संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर उर्फ ठूठी निवासी अधिवक्ता मनीष कुमार गोंड की लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई सतीश कुमार गोंड ने बीते शुक्रवार को लखनऊ विभूतिखंड थाने में पुलिस का तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में मृतक के भाई ने बताया कि 30 अक्तूबर 2026 की रात करीब 2:00 बजे उनकी मां के मोबाइल पर कॉल आया और मनीष कुमार गोंड के कठौता चौराहे के पास सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी मिली। जब मनीष के नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि पुलिस उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई है। जहां डाॅक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया था। पीड़ित भाई का आरोप है कि मृतक मनीष के मोबाइल में दुर्घटना स्थल से तीन संदिग्ध लोगों की तस्वीर दिखाई दे रही है। इससे घटना को लेकर संदेह गहरा रहा है। मामले में बाइक सवारों की तस्वीर सहित तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें