फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निर्माण के साथ ही टूटने लगी इंटरलॉकिंग सड़क

Wed, 16 Apr 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लाॅक क्षेत्र के बरवा खुर्द गांव में ग्राम पंचायत की तरफ से कराए जा रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में गुणवत्ता विहीन मटेरियल का इस्तेमाल करने की शिकातय की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि घटिया निर्माण के साथ ही सड़क की ईंटें ध्वस्त होने लगी हैं।
विज्ञापन

बरवा बाजार गांव में ग्राम पंचायत की तरफ से लगभग चार लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मानक को दरकिनार कर कराए जा रहे कार्य के चलते सड़क कार्य पूर्ण होने के पहले ही टूटने लगी है। कार्य में बरती जा रही अनियमितता को लेकर ग्रामीणों के शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदारों ने शिकायत को गंभीरता से न लेने के चलते मनमाने तरीके से कार्य चलता रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ राम खेलावन राम ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है, संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ पत्र जारी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें