फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। मिशन शक्ति टीमों द्वारा गांवों, कस्बों, बाजारों, बस स्टैंडों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं एवं आमजन को जागरूक किया गया। साइबर अपराध से बचाव, कानूनी प्रावधानों एवं महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्राथमिकता के आधार पर महिला संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए चौपालों का आयोजन कर संवाद स्थापित किया गया।अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को शक्ति दीदी के रूप में जोड़ते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें