सुकरौली। बीआरसी परिसर में निस्वार्थ सेवा, दृढ़ संकल्प की भावना को केंद्र में रखकर चित्रकला के माध्यम से समाज को शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। चित्र में शिक्षा को समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत आधारशिला के रूप में प्रदर्शित किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा।
खंड शिक्षा अधिकारी जया राय ने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा विभाग की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। शिक्षा के माध्यम से ही ऐसे नागरिक तैयार होते हैं, जो आगे चलकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्होंने कहा कि किसी गरीब परिवार का बच्चा भी अच्छी शिक्षा हासिल कर मेहनत के बल पर सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।
इसलिए हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुकरौली क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद