फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेशी मेहमानों से बुद्ध की धरा बढ़ी पर चहल-पहल

Sun, 16 Feb 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में शनिवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक विदेशी मेहमानों आवक से चहल-पहल बनी रही। उन्होंने ने यहां के प्रमुख बौद्ध दर्शनीय स्थल का भ्रमण किया। विश्व के कल्याण व शांति के विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में व्याख्या केंद्र के रास्ते सुबह 6:30 बजे 40 सदस्यीय नेपाल के पर्यटकों का दल पहुंचा। सुबह 7:0 बजे थाईलैंड के 81 पर्यटकों का दल, सुबह 11:0 बजे 13 सदस्यीय श्रीलंकाई पर्यटकों का दल, वर्मा के 55 सदस्यीय दल, कंबोडिया का 48 सदस्यीय दल, जापान का 41 सदस्यीय दल समेत सिक्किम व अन्य प्रांतों के भी बौद्ध अनुयायियों का दल कुशीनगर में बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन किया। शीश नवाकर विशेष पूजा-अर्चना किया। बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। भू स्पर्श मुद्रा में मांथा कुंवर मंदिर में बुद्ध प्रतिमा का दर्शन कर फूल चढ़ाएं। वहीं, अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप पहुंचे, जहां ध्यान कर परिक्रमा की। उत्खनित पुरावशेषों की ऐतिहासिकता व प्राचीनता से भी रूबरू हुए। पर्यटकों की अधिक आवक के चलते फूल, माला, चीवर व फोटो विक्रेताओं की दुकानों पर भी रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें