फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दरोगा के मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Wed, 05 Nov 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के गांव धौरहरा में सोमवार की रात चोरों ने गांव से बाहर एक दरोगा के बंद मकान को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर हजारों के सामान उड़ा ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि परिवार के न पहुंचने के कारण क्या सामान चोरी हुए हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

धौरहरा गांव निवासी श्रीप्रकाश पांडेय अयोध्या में दरोगा हैं। उनका पूरा परिवार भी साथ ही रहता है। छठ पर्व पर उनका परिवार गांव आया था। तीन दिन पहले ही वे सभी यहां से अयोध्या चले गए। गांव के बाहर दरोगा के बंद मकान का मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। मकान के अंदर कमरों के दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी, लॉकर, बक्सा, पेटी आदि को तोड़कर उसमें से कीमती सामान चुरा ले गए। दोपहर में उनके पट्टीदार उधर घूमते हुए गए तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक सहित आसपास के लोगों को दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह ने इसकी सूचना चौराखास एसओ अजय कुमार पटेल को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। उसके बाद में सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच व साक्ष्य जुटाए। इस संबंध में राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि अभी घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें