फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वास्थ्य टीम ने जुटाई मृतक महिला की बीमारी की जानकारी

Thu, 19 Mar 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के गांव खैरेटवा निवासी 50 वर्षीय सुमित्रा देवी की बीते मंगलवार को मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की उनके घर स्वास्थ्य टीम पहुंच कर परिजनों से मृतक महिला के बीमारी के बारे में जानकारी ली । परिजनों का कहना है कि सुमीत्रा देवी टीबी रोग से पीड़ित थी। उनका इलाज बीते 13 मार्च तक सीएचसी मथौली से चला है।
विज्ञापन

बीते 16 मार्च को उनकी तबियत खराब होने पर उसे सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कालेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया।
वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मंगलवार को घर लाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार को आई स्वास्थ टीम ने पूरी जानकारी जुटा कर वापस लौट गई। सीएचसी प्रभारी डॉ राजेश कुमार मद्धेशिया ने बताया कि सुमित्रा को टीबी रोग से ग्रस्त थी। कोर्स के अनुसार उन्हें दवा की खुराक दी गई है। उसकी अन्य बीमारी से मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें