फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुष्कर्म का आरोपी हेडमास्टर चला रहा था अवैध विद्यालय, बीईओ ने कराया सील

Sun, 31 Aug 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज (कुशीनगर)। सेवरही थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय की शिक्षिका के साथ एक अन्य विद्यालय के हेडमास्टर राहुल तिवारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद बीईओ ने विद्यालय संचालक को नोटिस दिया था। शनिवार को बीईओ दुदही टीम के साथ आरोपी हेडमास्टर के निजी विद्यालय पहुंचे। इस दौरान विद्यालय में मौजूद कर्मी विद्यालय की मान्यता से संबंधित कोई प्रमाण नहीं दिखा सके। इसके बाद विद्यालय को सील कर दिया गया। सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती इलाके के एक गांव स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है। उसकी दो बहनें इसी थाना क्षेत्र के गांव में संचालित एक अन्य निजी विद्यालय से सत्र 2023-24 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण हुईं थीं। आरोप है कि उसकी बहनों का मार्कशीट लेने के लिए पीड़िता के पिता कई बार निजी विद्यालय गए लेकिन हेडमास्टर राहुल तिवारी टालमटोल करते रहा और मार्कशीट नहीं दिया। इसी बीच 15 अगस्त को पीड़िता अपने विद्यालय से झंडारोहण कार्यक्रम के समापन के बाद घर लौट रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान रास्ते में आरोपी हेडमास्टर राहुल तिवारी मिल गया। उसने शिक्षिका को बहनों का मार्कशीट देने का झांसा देकर विद्यालय पर बुलाया। इसके बाद करीब डेढ़ बजे पीड़िता अपनी बहनों का मार्कशीट लेने उद्देश्य से विद्यालय पहुंची। पीड़िता हेडमास्टर के कक्ष में गई तो आरोपी ने दुष्कर्म किया। मामले में सेवरही पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आते ही प्रभारी बीईओ दुदही ने विद्यालय संचालक के खिलाफ नोटिस जारी कर जबाब तलब किया था। शनिवार को बीईओ के नेतृत्व में टीम आरोपी हेडमास्टर के निजी विद्यालय पहुंची और विद्यालय में मौजूद कर्मी से मान्यता संबंधी प्रमाण मांगे, लेकिन कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। इसके बाद निजी विद्यालय को सील कर दिया गया। प्रभारी बीईओ दुदही प्रभात चंद राय ने बताया कि निजी विद्यालय में मौजूद कर्मी मान्यता संबंधी कोई पत्र नहीं दिखा सके। इसके कारण निजी विद्यालय को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें