पडरौना ।क्षेत्रीय किसानों को सुलभ एवं समयबद्ध वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में कृषि ऋण आउटरीच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले के विभिन्न गांवों से सैकड़ों किसानों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया । साथ ही राइस मिल व गोदाम के लिए भी स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एनआरएलएम अरुण पाण्डेय, डीडी नाबार्ड राहुल यादव, बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख राकेश कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष तिवारी व अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार ने लाभार्थियों का उत्सवर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए उनको आत्मनिर्भर बनाना है। किसानों तक पहुंच बनाते हुए उन्हें आधुनिक खेती, कृषि तकनीक, फसल विविधीकरण, डेयरी, पशुपालन एवं बागवानी से जुड़े ऋण उत्पादों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनकी वित्तीय जरूरतों को तुरंत पूरा करना है। वहीं कई किसानों ने यह भी कहा कि स्वीकृति पत्र प्राप्त होने से उन्हें अपनी फसल तैयारी और कृषि विस्तार गतिविधियों को समय पर शुरू करने में बड़ी मदद मिलेगी। राज्य सरकार के अधिकारियों ने इस प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए वित्तीय संस्थानों और सरकारी विभागों के बीच तालमेल अत्यंत आवश्यक है।