फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल उत्कर्ष ने तोड़ा दम

Sun, 16 Nov 2025 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। खड्डा के बरवारतनपुर निवासी उत्कर्ष राव उर्फ अमन (22) का शुक्रवार की देर रात इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह बीते सोमवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गया।
विज्ञापन

परिवारजनों के मुताबिक सोमवार को उत्कर्ष अपने दो साथियों के साथ दवा लेने बाइक से पडरौना जा रहा था। अभी वह सौरहा बुजुर्ग गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दूसरी बाइक का चालक नशे में था और तेज रफ्तार से आ रहा था।
टक्कर में उत्कर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक हाथ टूट गया था। उनके पेट में गंभीर चोटें आई थीं। मौजूद लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें गोरखपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें लखनऊ मेदांता ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें