फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रद्धा व उत्साह के साथ हुआ गणगौर विदाई समारोह

Sat, 21 Mar 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर सुराजी पोखरा से निकाली गई गणगौर विदाई समारोह शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।स्रोत-सोशल
विज्ञापन
पडरौना। राधा महिला समिति की तरफ से शनिवार को गणगौर विदाई समारोह का आयोजन हुआ। महिलाओंने श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक गरिमा के साथ गणगौर की विदाई की।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि गणगौर पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। मां गौरा (पार्वती) और भगवान शिव के अटूट प्रेम, सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि का प्रतीक है। विदाई कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर लोकगीत, मंगलगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। इसके बाद महिलाओं ने शोभा यात्रा निकाली, जो शहर के साहबगंज से शुरू होकर गणेश मंदिर चौराहा, साहबगंज, नौका टोला होते हुए हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के पास स्थित पोखरे तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ मां गौरा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, सीमा शर्मा, अनिता शर्मा, पूजा शर्मा, सुनीता शर्मा, सरिता शर्मा, रानी शर्मा, मीनू जिंदल ऊषा शर्मा, रुचि शर्मा, चन्दा शर्मा, पिंकी शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें