कसया। मंगलवार को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने क्षेत्र के गांव धुरिया में सचिवालय भवन का विधि-विधान से पूजन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। करीब 18 लाख रुपये की लागत से सचिवालय भवन निर्मित होगा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में बेहतरीन सड़कों समेत सामुदायिक भवनों, सचिवालय भवन के निर्माण के साथ ही चौतरफा विकास हो रहा है। सचिवालय बनने से सभी विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में कार्य होगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी। गांव में काफी दिनों से पंचायत भवन बनाने की मांग की जा रही थी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, ग्राम प्रधान विजय बहादुर, सभासद सूर्यनाथ यादव, अमित मालवीय, अनुराग पांडेय मौजूद रहे।