फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आशा व संगिनियों का धरना जारी, प्रोत्साहन राशि भुगतान की मांग

Wed, 17 Dec 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं आशा। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
दुदही। सीएचसी दुदही परिसर में मंगलवार को आशा एवं आशा संगिनियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने चेताया कि लंबित प्रोत्साहन राशि भुगतान समेत अन्य मांगों के पूरे होने तक आंदोलन जारी रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष रीता पटेल व ब्लॉक कोषाध्यक्ष गीता सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आशा और आशा संगिनियां पिछले कई वर्षों से सरकार की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफल बना रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनका मेहनताना समय पर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि शासन-प्रशासन ने शीघ्र ही सभी बकाया भुगतान नहीं हुए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान बबीता राय, सुनीता सिंह, शांति गुप्ता, रीता राय, सुरती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें