फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नमूना लेने गई खाद्य विभाग की टीम को धंधेबाज ने धक्का देकर भगाया

Tue, 11 Mar 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इससे मिलावटखोरों की बेचैनी बढ़ गई है। मथौली नगर पंचायत में एक कारखाने में नमूना लेने के लिए पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम को दुकानदार ने धक्का देकर खदेड़ दिया और मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

दिव्यांग मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी किसी तरह वहां से हटे और कप्तानगंज पुलिस को नामजद तहरीर दी है। उच्चाधिकारियों को भी इससे अवगत कराया है। टीम के अनुसार, आरोपी दुकानदार मिठाई बनाने का कारखाना अपने मकान में चलाता है और जिले के अलावा महराजगंज जिले में भी मिठाइयों की आपूर्ति करता है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल वर्मा और पवन कुमार गौड़ के साथ कप्तानगंज तहसील के मथौली नगर पंचायत की सब्जी मंडी में अमन जायसवाल के घर पहुंचे।
मकान में ही कारखाना चल रहा था। मौजूद अमन जायसवाल ने मेमर्स जायसवाल बेकर्स के नाम से कागज उपलब्ध कराया। कारखाने में बन रही मिठाइयों में उपयोग होने वाले कई मटीरियल मानव सेहत के लिए नुकसानदायक मिले।
विज्ञापन

मिठाई और इसमें उपयोग होने वाले मटीरियल के नमूने लेने से अमन जायसवाल भड़क गया और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय को धक्का देते हुए कारखाने से बाहर कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि दोबारा कारखाने पर मत आना। विवाद होता देख आस-पास दुकानदारों की भीड़ जुट गई।
अमन की दबंगई देख खाुद्य सुरक्षा की टीम उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बाद कप्तानगंज थाने पर पहुंची और नामजद तहरीर की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार अमन के कारखाने में रंगीन मिठाइयां बन रही थीं जो सेहत के लिए नुकसानदेह हैं।
इस कारखाने से कुशीनगर के अलावा महराजगंज जिले की दुकानों को मिठाइयाें की आपूर्ति करता है। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, इसके आधार पर जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा टीम के साथ दुकानदार ने बदसलूकी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें